Nirbhik Nazar

करती थी घर जाने की ज़िद, पति के दिमाग मे बैठ गई गलतफहमी, पत्नी के साथ दिखा दी बेरहमी…

बेगूसराय:  बिहार के बेगूसराय में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। पति को लगता था कि उसकी पत्नी का अपने घर किसी से अवैध संबंध है। इस वजह से वह बार-बार वहां जाने की जिद करती है।  पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार लिया है। पुलिस मामले की जांच रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बखड्डा गांव में महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने घटना के बाद से फरार मृतका के पति रवि तांती को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के आरोपी पति ने बताया कि आये दिन दोनों पति-पत्नी में आपसी कलह चल रहा था।

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी मृतका शोभा देवी लगातार ससुराल जाने की जिद करती थी। इससे उसे शक होता था कि उसकी पति का मायके में किसी से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर अक्सर लडाई होती थी। शुक्रवार को इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में उसने उक्त अपराध कर डाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पति को जेल भेज दिया। विदित हो कि मामले मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने घटना के बाद मृतका के पति को ही नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *