Nirbhik Nazar

मोहल्ले में घूम रहा था युवक, चोरी के शक मे लोगों ने की पूछताछ तो बोला – आज बर्थडे है, लोगों ने “चोर” लिखा केक कटवाया…देखिये वीडियो

नई दिल्ली : एक अनजान युवक दिनदहाड़े किसी कॉलोनी में घूमता मिल जाता है। लोग उसे पकड़ते हैं और चोर होने के शक में उसकी तलाशी लेते हैं। उसके पास चाबियां और तार या ताले काटने वाला बड़ा कटर मिलता है। लोग हैरान हैं और उसकी हिम्मत की दाद देते हैं। पुलिस को सौंपने से पहले लोग उससे पूछताछ कर रहे होते हैं। इस दौरान युवक बोलता है कि आज उसका जन्मदिन है। यह जानने के बाद वहां मौजूद मोहल्ले के लोग केक मंगाते हैं, जिस पर क्रीम से लिखा होता है चोर। सभी लोग एकत्रित होते हैं और उससे केक कटवाते हैं। इस बीच सभी लोग हैप्पी बर्थडे चोर.. सॉन्ग भी गाते हैं। युवक सहमा सा सभी को देखते हुए वे जो-जो कहते हैं, करता जाता है। केक कटने के  बाद बगल में खड़ा शख्स उसे केक का बड़ा टुकड़ा भी खिलाता है।

इतना प्यार बचपन में मिला होता तो..

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक करीब साढ़े तीन लाख लोग पसंद कर चुके हैं। इस पर करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों ने कमेट भी किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- इतना प्यार बचपन में मिला होता तो शायद चोर नहीं बनता। इसके साथ हंसने वाली एक इमोजी भी लगी है। वीडियो देखकर यूजर्स फनी कमेंट भी कर रहे हैं।

यूजर्स ने दिए मजेदार कमेंट, आई मिली-जुली प्रतिक्रिया 

एक यूजर ने लिखा- बर्थडे बम बाकी है अभी। एक यूजर ने लिखा- मैं सोच रहा हूं कि बर्थडे के बाद ये कितने लोगों की हत्या करेगा। एक यूजर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे चोर भाई। वहीं, एक यूजर ने लिखा- चोर भी सोच रहा होगा कि ये तो बड़े खतरनाक लोग हैं। वहीं, एक यूजर ने चोर के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए लिखा- बहुत गलत कर रहे हो आप लोग। एक इंसान ऐसा नहीं करता। आपका बेटा होता तो क्या आप उसका बर्थडे मनाते। चोर को समझाने की जगह आप उसकी बेइज्जती कर रहे हो। आप लोगों को शर्म चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *