Nirbhik Nazar

एक-दूसरे से इश्क कर बैठे भाई-बहन, परिवार वालों ने किया मना, तो खा लिया जहर, पढ़िये पूरी खबर…

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक बहन अपने भाई से शादी करने की जिद पर अड़ गई है। परिजनों के ना मानने पर लड़की ने जहर खाकर जान देने की कोशिश भी की, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, मामला राजगढ़ जिले के एक गांव का है। यहां 18 साल की लड़की की नजदीक के गांव के रहने वाले लड़के से पहले दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। बुधवार को लड़की अपने घर से कहीं जाने की बात कहकर लड़के से मिलने निकली थी। लड़का भी घर से लड़की से मिलने के लिए अपने दोस्त के साथ निकला था। लड़की के घर से गायब होने के बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश की और जालपा मंदिर के पास उसे लड़के के साथ पकड़ लिया। परिजनों ने लड़के और उसके दोस्त को ग्रामीणों की मदद से गांव के बाहर पेड़ से बांध दिया और दोनों के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों लड़कों को छुड़ाया और कोतवाली ले गई। वहीं, इस घटना से नाराज लड़की ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद अस्पताल में खुलासा हुआ कि लड़का और लड़की दोनों रिश्ते में भाई बहन हैं, लड़की जेठानी की और लड़का देवरानी का है। लड़के के पिता ने कहा कि जिसे रस्सी से पेड़ से बांधे रखा, वहां मेरा बेटा है। लड़का और लड़की दोनों भाई बहन हैं। लड़की की मां मेरी भाभी है।

भाई से शादी की जिद में अड़ी लड़की

जहर खाने के बाद लड़की अस्पताल में भर्ती है। उसका कहना है कि वह उसी लड़के से शादी करेगी। ऐसा नहीं होने पर जान दे देगी। फिलहाल पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले पर राजगढ़ पुलिस चौकी के ASI गुलाब सिंह ने कहा कि एक लड़की जहर खाकर आई है। वह लड़के से प्यार करती है। इस मामले में सभी के बयान दर्ज कर कोतवाली भेजेंगे। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रस्सी से दोनों लड़कों को पेड़ से बांधे रखा, ऐसा वीडियो संज्ञान में नहीं आया। ऐसा जांच में आता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *