Nirbhik Nazar

कैमूर में सदर अस्पताल का प्रधान लिपिक को 4 हजार रिश्वत लेते निगरानी टीम ने रंगे हाथो दबोचा,हुआ निलंबित,

मेरी पार्टी बीजेपी की ‘बी टीम’ नहीं है: कमल हासन

कर्मचारियों से एरियर के नाम पर लेता था कमीशन
भभुुुआ/ कैमूर। कैमूर में बुधवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों निगरानी की टीम ने एक लिपिक को दबोचा है। दबोचा व गिरफ्तार किया गया लिपिक भभुआ सदर अस्पताल उपाधीक्षक कार्यालय का प्रधान लिपिक दुर्गावती थाना क्षेत्र के चेहरियां गांव निवासी अनिल कुमार बताया जाता है। जिसे निगरानी दल ने 4 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों लेते हुए गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी प्रधान लिपिक को निलंबित भी कर दिया गया।

निलंबित लिपिक के पास से निगरानी द्वारा दिए गए कोड युक्त रूपया भी पुलिस ने बरामद किया। निलंबित प्रधान लिपिक के विरूद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी।  प्राप्त जानकारी के अनुसार,भभुआ शहर के चकबंदी रोड निवासी अनिल कुमार सदर अस्पताल में आदेशपाल के रूप में कार्यरत है। उसने अपना एरियर बनाने का डीएस कार्यालय के प्रधान लिपिक अनिल कुमार से आग्रह किया था।

लेकिन प्रधान लिपिक ने कुल एरियर दस हजार 433 में पचास फीसदी देने की बात की थी।जिसमें 4 हजार रुपये में एरियर बनाने की रजामंदी हुई थी।आदेशपाल ने मंगलवार को एसपी दिलनवाज अहमद को मामले की लिखित शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने तुरंत इसकी जानकारी डीएम को दी। इसके बाद डीएम अध्यक्षता में कार्य करने वाली जिला निगरानी समिति के सदस्य अपर समाहर्ता सुमन कुमार व एएसपी अनंत कुमार राय को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इनके निर्देश पर सहायक एसडीओ सुजीत कुमार के नेतृत्व में धावादल का गठन किया। टीम में थानाध्यक्ष रामानंद मंडल, एसआइ रनवीर कुमार, रामकल्याण यादव व डीआइयू प्रभारी संतोष कुमार वर्मा, एएसआइ संतोष कुमार पांडेय आदि ने सिविल में सदर अस्पताल में उक्त प्रधान लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी द्वारा कोड किए गए रिश्वत के चार हजार रूपया भी उसके पास से बरामद कर लिया। घटना की सूचना पर सीएस ने तत्काल प्रभाव से आरोपित लिपिक को निलंबित कर दिया।

कई कर्मियों ने आरोपी प्रधान लिपिक एरियर बनाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि अस्पताल के अन्य कई कर्मियों ने भी एरियर बनाने में रिश्वत लेने की शिकायत की है। मामले का अनुसंधान के लिए एसडीपीओ अजय प्रसाद को लगाया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *