Nirbhik Nazar

पति-पत्नी की लड़ाई मे 2 मासूमों ने जान गंवाई, बेरहम माँ ने 3 मासूम बच्चो को पिला दी चूहे मारने की दवाई…

धार:  मध्यप्रदेश के धार क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया है। दरअसल जिले के बदनावर क्षेत्र में एक मां ने अपने ही 3 मासूम बच्चों को चूहें मारने की दवा पिला दी और उसके बाद खुद भी इसे पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान  2 मासूमों की मौत हो गई वहीं मां और एक और बच्चे की भी हालत गंभीर बनीं हुई हैं।

बता दें कि ये घटना बदनावर के ग्राम कोद की है जहां पर में एक मां ने अपने 3 मासूम बच्चों को पानी मे चूहामार दवाई मिलाकर पिला दी। इसके पश्चात स्वयं ने भी पीकर जान देने की कोशिस की। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने पर पड़ोस में रहने वाले परिजनों को पता चला तो वे एंबुलेंस से चारों को इलाज के लिए बदनावर अस्पताल लाए। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रतलाम रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शाम 6 बजे दो और बच्चों को इंदौर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही 6 साल के बालक ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि महिला का नाम ममताबाई पति संतोष सिंदल 40 निवासी नई आबादी, कोद बताया गया है। जबकि नाबालिग बच्चों के नाम सेतु (8), परी (7) व कुणाल (3) है। बच्चों की दादी प्रेमबाई ने बताया कि उसका लड़का संतोष कहीं बाहर नौकरी कर रहा है तथा बच्चे व बहू पास में ही अलग मकान में रहते हैं। उनका एक लड़की वेदिका दवा नहीं पीने से बच गई। उन्होंने ये भी बताया कि महिला का उसके पति से फोन पर झगड़ा हुआ था जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने ये कदम उठाया। वहीं कानवन पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। हालांकि इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *