Nirbhik Nazar

धामी का संकल्प, 2025 तक होगा, देवभूमि का कायाकल्प, जानिये क्या बोली कांग्रेस

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार अपने 100 दिन पूरे कर चुकी है। धामी ने ऐलान कर दिया है की उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा और रोड मैप हम तैयार कर रहे हैं ताकि चुनाव से पहले किए जनता से वादों को हम पूरा कर सकें। इसी क्रम मे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रदेश के अधिकारियों से तीन महीने में अगले तीन साल का रोडमैप बनाने को कहा है। धामी ने कहा कि ऐसी योजनाएं तैयार करें, जिन्हें नौ नवंबर 2025 तक पूरा कर जनता के सामने पेश किया जा सके। पहले तीन साल और फिर 10 साल का रोडमैप बनाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को यह निर्देश दिए। कर्मचारियों को नसीहत देते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी कार्मिक सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मंत्र पर चलते हुए काम करें। जनता के मन में सिस्टम के प्रति विश्वास का भाव आना चाहिए। एक दिन ऐसा वक्त आएगा जब सिफारिश या कतार में लगने की जरूरत नहीं रहेगी।

वहीं कांग्रेस का कहना है की कांग्रेस भी चाहती है की उत्तराखंड फुले फले लेकिन उत्तराखंड मे कर्जा बढ़ता ही जा रहा है तो उत्तराखंड सर्वश्रेष्ट कैसे बनेगा, वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा का आरोप है की उत्तराखंड मे बेरोजगारी और मंहगाई हावी है ऐसे मे सिर्फ जुमला कहने से उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ राज्य नहीं बनेगा इसके लिए धरातल पर काम करना होगा… वहीं सीएम धामी ने साफ कर दिया है की उत्तराखंड मे सरलीकरण के मंत्र पर आगे बढ़ा जाएगा और हम बढ़ रहे हैं ताकि सबका विकास हो और समस्याओं का समाधान हो।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *