Nirbhik Nazar

अब मिस्ड कॉल से मिलेगा LPG कनेक्शन, डायल करें ये नंबर…

न्यूज़ डेस्क: कई बार लोगों को लगता है कि LPG कनेक्शन लेने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि, इसकी जरूरत नहीं है क्योंकि आप सिर्फ मिस्ड कॉल के जरिए भी कनेक्शन ले सकते हैं। इंडियन ऑयल की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए समय-समय पर इसकी जानकारी दी जाती है।

जान लीजिये तरीका

इंडियन ऑयल के मुताबिक 8454955555 नंबर पर डायल करें और अपने दरवाजे पर एलपीजी कनेक्शन प्राप्त करें। मौजूदा इंडेन ग्राहक अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर से हमें मिस्ड कॉल देकर भी रिफिल बुक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल ने बताया है कि नए कनेक्शन के लिए आप मिस्ड कॉल करते हैं तो इसके बाद आपको मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। इस मैसेज में एक लिंक होगा, जिस पर क्लिक कर आपको अपनी जानकारियां देनी होगी। इसके बाद कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर आपसे संपर्क करेगा।

इसके साथ ही इंडियन ऑयल ने हर 5 साल में अपनी एलपीजी सुरक्षा नली बदलने की सलाह दी है। इंडियन ऑयल ने कहा- इसके बदले जाने की तारीख पर नज़र रखें और जब समय आए तो अपने वितरक से संपर्क कर बदलवा कर सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *