Nirbhik Nazar

यहाँ दुल्हन को देखने से कतराने लगे मेहमान, आप भी खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान…

न्यूज़ डेस्क: आज के समय में इंसान को इंसान से ही विश्वास उठ गया है क्योंकि इंसान इंसान के साथ रहना ही नहीं चाहता है। इसलिए लोग शादियां कुकर, गाड़ी, पिज्जा जैसी चीजों से कर रहे हैं। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने मगरमच्छ से शादी की है। मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला शहर का मेयर क्‍टर ह्यूगो ने पिछले दिनों यह अनोखी शादी की है। उन्होंने इसे पूरे रीति-रिवाज के साथ किया है। इस शादी में हजारों लोग शामिल हुए और दूल्हे के रिश्तेदारों ने भी सारी रस्‍में निभाईं। इस खास शादी के पीछे की वजह भी बहुत ही खास है।

दरअसल मैक्सिको की यह पुरानी परंपरा है। इस तरह की शादी इंसान के रिश्तों को पर्यावरण और जानवरों से मजबूत करने के लिए की जाती है। वहां की मान्यता है कि इस तरह करने से भगवान से मनचाही चीज मिल जाती है। ज्यादातर लोग अच्‍छी बारिश और अधिक मछली पाने के लिए ही इस तरह के आयोजन करते हैं। मेयर ने भी इसी मकसद से यह शादी की।

मगरमच्‍छ से शादी की परंपरा
मैक्सिको में मगरमच्‍छ से शादी करने की परंपरा बहुत पुरानी है। यहां के लोगों का कहना है कि यह परंपरा 1789 से चल रही है। इसे निभाने के लिए रस्मों का खास ध्यान रखा जाता है। लोग सबसे पहले मगरमच्‍छ का नाम रखते हैं। इसके बाद शादी की तारीख तय की जाती है। शादी वाले दिन रिश्तेदारों और दोस्तों को इन्वाइट किया जाता है। इसके बाद सबके सामने शादी संपन्न की जाती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *