Nirbhik Nazar

पति से बच्चा न हुआ तो देवर-जेठ ने किया दुष्कर्म, एक साल से हो रहा था उत्पीड़न, पीड़िता ने पुलिस से सुनाई आपबीती…

आगरा: आगरा के शमसाबाद क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने अपने जेठ और देवर पर घर में ही बंधक बनाकर एक साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पति और सास-ससुर से शिकायत की तो उन्होंने डरा धमकाकर चुप करा दिया। पीड़िता ने शनिवार को मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन पीड़िता को दिया है।  पीड़ित महिला के मुताबिक वह बचपन से ही मां-बाप से अलग अपनी मौसी के यहां रहती थी। उसकी और छोटी बहन की शादी क्षेत्र के ही एक गांव में दो भाइयों के साथ पांच वर्ष पूर्व हुई थी। छोटी बहन ने बच्चे को जन्म दिया। जबकि उसके अभी तक बच्चा नहीं हुआ है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि जेठ और देवर ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। घर में बंधक बनाकर एक साल से उसका यौन शोषण किया गया।

पति ने कहा- बच्चा तो चाहिए 

विवाहिता ने जब इसकी शिकायत पति से की तो उसने कहा कि क्या हुआ, बच्चा तो चाहिए। सास-ससुर ने भी डांटकर उसे चुप करा दिया। धमकी दी गई कि जुबान खोलने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। विवाहिता के मां-बाप ने भी उसकी नहीं सुनी। ससुराल में हो रहे उत्पीड़न से परेशान विवाहिता 22 जून को किसी तरह घर से भाग निकली।

एसएसपी ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा 

शनिवार को पीड़ित महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र दिया। पीड़ित विवाहिता का यह भी आरोप है कि ससुराल के लोग झूठी शिकायत कर मौसी और अन्य रिश्तेदारों को परेशान करवा रहे हैं। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा पीड़िता को दिलाया है। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *