Nirbhik Nazar

बकरे की पीठ पर लिखा है अल्लाहु, इतनी लग चुकी कीमत

रुड़की: देशभर में हफ्तेभर बाद यानी 10 जुलाई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. हैसियतमंद लोग कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद करने में लगे हैं. रुड़की के मंगलौर में एक बकरा आकर्षक का केंद्र बना हुआ है, जिसको देखने वालों का तांता लगा हुआ है. अभी तक बकरे की कीमत 7 लाख रुपये तक लग चुकी है, लेकिन बकरे का मालिक उसे 10 लाख में बेचना चाहता है. दरअसल, बकरे के जिस्म पर पैदाइशी अल्लाहु लिखा हुआ है. मंगलौर कस्बे के मौहल्ला चिकसाज में मेहरदीन पुत्र वली मोहम्मद ने दो साल पहले इस बकरे को 5 हजार रुपये में खरीदा था.

बकरा मालिक मेहरदीन ने बताया कि गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने बकरे की कीमत सात लाख रुपए लगाई है, लेकिन वह इस बकरे को 10 लाख रुपये में बेचना चाहता है. लोग इस बकरे को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *