Nirbhik Nazar

तक़रार के बाद बवाल, पति ने मूंडे पत्नी के सिर के बाल, जानिए फिर क्या हुआ…

बहराइच:  यूपी के बहराइच जिले से पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते पति द्वारा अत्याचार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी पत्नी पर दहेज को लेकर परेशान करता था। बीते तीन-चार दिन पहले पत्नी फोन पर बात कर रही थी, इस पर पति ने एतराज जताया और मारपीट शुरू कर दी। देखे ही देखते पति ने पत्नी के ब्लेड से बाल मूंडने शुरू कर दिए। इस पर महिला पति को धक्का देकर घर से भाग निकली और प्रधान के यहां जा पहुंची। जहां से वह मायके चली गई। शनिवार की देर शाम उसने पति सहित तीन लोगों के विरुद्ध बौंडी थाने में केस दर्ज कराया है। युवती की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व इसी थाने के दूसरे गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।

बौंडी थाने के एक गांव निवासी 25 वर्षीय दलित युवक का पत्नी के बीच गुरुवार शाम मोबाइल पर बात करने को लेकर कहासुनी हुई। नाराज पति ने पत्नी के सिर में आगे के कुछ बाल ब्लेड से मूंड दिए। इस बीच वह पति को धक्का दे भागी और ग्राम प्रधान के घर पहुंच गई। प्रधान ने युवती के मायके वालों को बुलाकर उसे सौंप दिया।

पति पर आरोप है कि वह उसके भाई पर बाइक मांगने के लिए दबाव बना रहा था। शनिवार की देर शाम युवती ने थाने पहुंचकर पति के विरुद्ध महिला उत्पीड़न, मारपीट, धमकी, गाली गलौज, डीपी एक्ट व बदसूरत करने की धाराओं में केस दर्ज कराया। एसओ बौंडी गणनाथ प्रसाद ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *