Nirbhik Nazar

मछुआरे को मिली ‘एलियन फिश’, कांच की तरह पूरा शरीर साफ…

न्यूज़ डेस्क: प्रकृति में कई जीव हैं कुछ जीव तो ऐसे हैं जो आज के आधुनिक समय तक भी इंसान के सामने नहीं आए हैं। लेकिन कभी कभी ये दुनिया के सामने आ ही जाते हैं। इसी तरह से एक मछली मछुआरे के हाथ लगी है जो एलियन फिश के नाम से मशहूर हो रही है। समंदर में एक अलग दुनिया है। समंदर के क्रीचर्स से अलग है। इस जीव को पकड़ने के बाद हैरान मछुआरे ने लिखा है ये किसी दूसरे ग्रह से आया हुआ जीव लग रहा है। कोई कह दे कि ये एलियन नहीं है! सोशल मीडिया पर भी लोग इस जीव को देखकर हैरान हैं क्योंकि किसी ने पहले ऐसी मछली या जलीय जीव नहीं देखा है।

अजीब है जीव

रेडिट पर शेयर की गई क्लिप में दिख रहा जीव बिल्कुल अलग है। ये छोटा है, पारदर्शी है और दिखने में किसी बैरेल के आकार का है। ये लिजलिज़ा और जेली जैसा दिख रहा है। क्लिप में मछुआरा अमेरिकन एक्सेंट में जानवर के बारे में बताते हुए कह रहा है कि इस जीव के पंजे बहुत मजबूत हैं और ऊपर से जेली जैसी लेयर है। जीव के सिर पर दो लंबे-लंबे एंटीना लगे हुए हैं, जबकि उसकी काले रंग की आंखें भी पारदर्शी स्किन के अंदर से दिख रही है।

मछुआरे को भले ही जीव की पहचान न हो पाई हो, लेकिन क्लिप को देखने के बाद विशेषज्ञों का कहना है कि ये Phronima नाम का जीव है, जो पानी में पाया जाता है। दुनिया भर में पानी के अंदर ये मिलता है, लेकिन पोलर रीजन में ये नहीं मिलते। पैरासाइट एक्सपर्ट Katie O’Dwyer के मुताबिक ये पानी के अथाह स्रोत में मिलने वाले पारदर्शी जीव होते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *