Nirbhik Nazar

वर्चस्व की लड़ाई मे चली गई भालू की जान…

कोरिया। छत्तीसगढ़ मे कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ वनमंडल में वन्य जीवों की मौत का मामला लगातार सामने आने लगा है। ग्राम पंचायत मलकडोल में एक मरा हुआ भालू पाया गया है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मलकडोल में गांव के समीप एक भालू मरा पाया गया। जिसकी सूचना गांव वालों ने वन विभाग को दी। ग्रामीणों के मुताबिक दो भालू आपस में लड़ गए, जिसमें इस भालू की जान चली गई है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद भालू के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करेगी। इसके अलावा मनेंद्रगढ़ के वन मंडल के अंतर्गत आने वाले जनकपुरी वन परिक्षेत्र में तेंदुए के हमले से गाय की मौत हो गई है, और कुवारपुर के जंगल में कुत्तों के हमले से दो घोतलों की भी मौत हो गई, जिसके बाद विभाग के कर्मचारियों ने उनका अंतिम संस्कार किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *