Nirbhik Nazar

अब ईर्ष्या होने लगी थी, पहले लगती थी प्यारी, “पूर्व विधायक” ने अपनी ही बेटी को मरवाने के लिए दे दी, 20 लाख की सुपारी, जानिए कारण…  

पटना:  कहने को तो हम जात पात के बंधन से ऊपर उठ चुके हैं, लेकिन ये वास्तविकता नहीं है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बिहार से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या करवाने के लिए 20 लाख रुपए की सुपारी दे डाली। आगे आप और भी हैरान रह जाएंगे, जब ये जानेंगे कि सुपारी देने वाला पिता पहले विधायक रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। तो आइए जानते हैं कि क्यों पिता ने अपनी ही बेटी की सुपारी दे डाली।

मिली जानकारी के अनुसार मढ़हौरा से विधायक रहे सुरेंद्र शर्मा की बेटी ने बीते दिनों अंतरजातीय विवाह कर लिया था जो पूर्व विधायक को रास नहीं आ रहा था। इसके बाद सुरेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी की हत्या करवाने की ठान ली और उन्होंने गुंडों को 20 लाख रुपए की सुपारी दे डाली। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा की बेटी पटना में रहने वाले दूसरे जाति के एक युवक से प्यार करती थी। उसने अपने प्रेमी से पिछले साल लव मैरिज कर ली थी जिससे उससे पिता काफी नाराज थे। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी बोरिंग रोड इलाके में रह रहे हैं। बीते एक जुलाई की रात को अपराधियों ने महिला पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन वो जिंदा बच गई। बाद में महिला की शिकायत पर श्रीकृष्णापुरी थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की थी। पटना पुलिस को इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज मिला है।

उन्होंने बताया कि शूटर अभिषेक शर्मा उर्फ छोटे सरकार पहली बार पटना पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उसके पकड़े जाने से राजधानी पटना और आस-पास के इलाकों में हाल में हुई हत्या की कई वारदातों का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा की पहचान वारदात के दौरान उसके द्वारा पहने गए कपड़ों से हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कपड़ों को बरामद कर लिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *