Nirbhik Nazar

बच्ची के साथ राहुल गांधी का VIDEO हो रहा वायरल, आप भी देखिये…

नई दिल्ली। बच्चों से हर किसी को प्यार होता है। फिर चाहे वह आम नागरिक हो या फिर बड़ी शख्सियत। नरेंद्र मोदी का बच्चों के साथ प्यारभरे कई वीडियो आपने देखे होंगे, मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग राहुल गांधी के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर खुद राहुल गांधी ने पोस्ट किया है। वीडियो में राहुल गांधी बच्ची को प्यार करते हुए, उसे दुलारते हुए और चॉकलेट देते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बच्ची के साथ सेल्फी भी ली और उसे बॉय बोलकर विदा भी किया। वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और इस पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। दो जुलाई को पोस्ट हुए इस वायरल वीडियो को करीब 27 लाख लोगों ने देखा है, जबकि करीब सात हजार लोगों ने इस पर कमेंट किया है।

राहुल गांधी ने बच्ची से खूब बातें की और उसे चॉकलेट खिलाई 

इसमें आप देखेंगे कि एक बच्ची अपने माता-पिता के साथ सड़क किनारे खड़ी है। तभी राहुल गांधी की कार आती है। बच्ची राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेना चाहती है। राहुल गांधी के कहने पर सुरक्षाकर्मी उनकी कार का दरवाजा खोलते हैं। राहुल बच्ची से पूछते हैं, तुम मेरे साथ चलोगी। बच्ची हां बोलती है और कार में आ जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी बच्ची को बड़े प्यार से गोद में बिठाते हैं और उससे बातें करते हैं। इसके बाद उसके साथ सेल्फी लेते हैं। कार के डैशबोर्ड कवर से वे एक चॉकलेट निकालकर बच्ची को देते हैं। बच्ची वहीं वह चॉकलेट खाती है।

राहुल गांधी से बात करते हुए लड़की जरा भी झिझक या अटक नहीं रही 

वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची राहुल गांधी से बिल्कुल अच्छी तरह बात कर रही है। वह जरा भी झिझक या अटक नहीं रही। इस दौरान उसने अपना नाम भी बताया। चॉकलेट खाने के बाद वे बच्ची को बॉय बोलकर विदा करते हैं। यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे। वीडियो शेयर भी किया जा रहा है और लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, राहुल गांधी का यही अंदाज उन्हें दूसरे नेताओं से अलग करता है। यह सब कुछ उन्हें अपनी विरासत में मिला है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *