Nirbhik Nazar

अग्निवीरों के पहले बैच में शामिल होंगी 20 प्रतिशत महिलाएं, पढ़िये पूरी खबर…

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के लिए 20 प्रतिशत उम्मीदवार महिलाएं होंगी। इन महिलाओं से ही अग्निवीरों के पहले बैच का गठन होगा। उन्होंने भारतीय नौसेना के विभिन्न हिस्सों और शाखाओं में भेजा जाएगा। नौसेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बता दें, अग्निपथ योजना की घोषणा पिछले महीने जून में की गई थी। इस योजना के माध्यम से चार साल के लिए थल सेना, वायु सेना और नौसेना में नियुक्तियां की जाएंगी।

अग्निपथ योजना को लेकर लड़कियों में खासा उत्साह

अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर लड़कियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। योजना की शुरुआत होने के बाद से अब तक लड़कियों के 10 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। खास बात यह है कि नौसेना में पहली बार नौसैनिक के रूप में महिलाओं की भर्ती होने जा रही है। इन महिला नौसैनिकों को युद्धपोतों पर भी तैनात किया जाएगा।

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगी आनलाइन प्रक्रिया

नौसेना 15 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदनों पर आनलाइन प्रक्रिया शुरू करेगी। इस साल नौसेना में करीब तीन हजार महिला नौसैनिकों की भर्ती होगी। हालांकि महिला अग्निवीरों की संख्या कितनी होगी, अभी इस बारे में अंतिम रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

आइएएनएस चिल्का पर होगा प्रशिक्षण

महिला नौसैनिकों को 21 नवंबर से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए भारतीय युद्धपोत आइएनएस चिल्का पर तैयारियां की जा रही हैं। नौसेना के अधिकारियों का कहना है कि अग्निपथ योजना में किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। मौजूदा समय में 30 महिला अधिकारी अग्रिम पंक्ति के युद्धपोतों पर तैनात हैं। यह निर्णय लिया गया है कि अब नौसेना के सभी विंगों में महिलाओं की भर्ती की जाएगी और उन्हें अभियान पर भेजा जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *