Nirbhik Nazar

पत्रकार की गिरफ्तारी, पुलिस पर पड़ी भारी ! भिड़ गईं दो राज्यों की पुलिस, देखिये वीडियो…

नई दिल्ली : राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज चलाने के आरोपी जी-न्यूज के एंकर रोहित रंजन को आज सुबह नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी काफी नाटकीय ढंग से हुई. मंगलवार की सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित रंजन के इंदिरापुरम स्थित घर के बाहर पहुंच गई. दरवाजे पर पुलिस देख रोहित ने ट्वीट कर UP पुलिस से मदद मांगी. गाजियाबाद पुलिस ने उनके ट्वीट का जवाब ट्वीट से दिया कि वे मदद के लिए जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं.

रोहित रंजन ने ट्वीट कर कहा, ‘ना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है,क्या ये क़ानूनन सही है.’ रोहित रंजन के ट्वीट करने के बाद उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस उनके फ्लैट पर पहुंची थी. जहां छत्तीसगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को गिरफ्तारी वारंट दिखाया था. वहीं एंकर के ट्वीट पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है, फिर भी अब उन्हें सूचित किया जाता है। पुलिस की टीम ने आपको अदालत का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। आपको वास्तव में सहयोग करना चाहिए और जांच में शामिल होना चाहिए। अपना बचाव कोर्ट में रखना चाहिए। बता दें कि एंकर रोहित रंजन एकरिंग कर रहे थे, जिस पर राहुल गांधी का एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें राहुल गांधी के इस वीडियो को उदयपुर घटना से जोड़कर प्रसारित किया गया। उनके वीडियो को गलत तरीके से पेश करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। हालांकि एंकर ने चैनल पर अपनी गलती के लिए मांफी मांग ली थी। .

बता दें कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस के वायनाड ऑफिस पर हुए हमले को लेकर बयान दिया था. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा और RSS की वजह से आज देश में नफरत का माहौल बन गया है. इसमें उन बच्चों की कोई गलती नहीं, जिन्होंने ऐसा काम किया. उन बच्चों को खुद नहीं पता कि इसके परिणाम कितने घातक हो सकते हैं. इसमें उनकी कोई गलती नहीं, हमें उन्हें माफ कर देना चाहिए. राहुल गांधी के इस बयान को एंकर रोहित रंजन ने अपने शो में उदयरपुर हत्याकांड से जोड़कर दिखाया. चैनल के इस वीडियो को भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शेयर किया. इस पर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गयी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *