Nirbhik Nazar

अधेड़ उम्र का था दूल्हा, दुल्हन थी जवान, सदमें में जहर खाकर दे दी जान…

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक शादी के बीच एक दुल्हन उठकर अपने कमरे में गई और वहां जाकर उसने जहर खा लिया। परिवारजन तुरंत आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन ईलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक दुल्हन को शादी के दिन ही दूल्हे की उम्र का पता चला जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया। युवती के परिजनों ने युवती की मौत के बाद बिना पुलिस को सूचित किए युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी  के मुताबिक मामला फतेहपुर के खरौली गांव का है। यहां एक गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात कानपुर के महाराजपुरा से आई थी। शादी के दौरान दुल्हन की जैसे ही दूल्हे पर नजर पड़ी तो वो दंग रह गई क्योंकि दूल्हा काफी बड़ी उम्र का था। शादी की रस्मों के बीच दुल्हन उठी और अपने कमरे में चली गई। कमरे में जाकर दुल्हन ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और जहर खा लिया। काफी देर परिवार वाले दरवाजा खुलवाने की कोशिश करते रहे। बाद में जब परिवार वाले कमरे में पहुंचे तो लड़की को बेहोश हालत में देखा। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि शुरूआत में तो परिवार को जहर खाने की भनक तक नहीं लगी। लड़की की जब तबीयत बिगड़ने लगी तब कहीं जाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और जब लड़की की मौत हो गई तो नदी किनारे लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *