Nirbhik Nazar

दूल्हे को लग जाती गोली, कीड़े ने बचा ली जान, लोग बोले ईश्वर ऐसे बचाता है जान…पढ़िये पूरी खबर

बेगूसराय : एक कहावत है ‘जाको राखे साईंयां, मार सके ना कोय’ जो बिहार के बेगूसराय में सच भी हो गई है। दरअसल, यहां एक शादी के दौरान अपराधियों ने दूल्हे पर गोली चला दी लेकिन आप यकीन नहीं करेंगे कि एक कीड़े की वजह से उसकी जान बच गई और गोली छूते ही निकल गई। हालांकि, दूल्हा गोली लगने से घायल हो गया जिसे लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबसे बड़ी बात कि उसकी जान बच गई। सुबह-सुबह अस्पताल से उसे वापस ले आया गया, जिसके बाद शादी की रस्मों के बाद दुल्हन की विदाई भी कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बेगुसराय के श्रीपुर में सोमवार रात खगड़िया जिले के बेला गांव से बारात पहुंची थी। इस दौरान शादी की रस्में ठीक तरह से शुरू हो गई।  जब दूल्हा प्रार्थना के बाद आशीर्वाद ले रहा था तो उसी समय एक कीड़ा आ गया। उस कीड़े से बचने के लिए दूल्हे ने अपनी गर्दन दूसरी ओर मोड़ ली। दूसरी ओर, बदमाश उसके सिर पर गोली दाग चुके थे जो उसके कान के पास से गुजरते हुए आगे निकल गई। अगर एक सेकेंड भी दूल्हा अपना सिर न हिलाता तो गोली सीधा उसके सिर में जाकर लगती जिसमें मौके पर ही मौत तय थी।

गोली चलते ही दूल्हा घायल होकर नीचे गिर गया। वहीं शादी में दूल्हे पर फायरिंग की खबर सुनते ही हड़कंप मच गया। भागते हुए लोग दूल्हे को देखने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने घायल दूल्हे को पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद उसकी मंगलवार सुबह छुट्टी कर दी गई। घर जाकर उसकी शादी की रस्में पूरी हुई और लड़की को विदा करके भेज दिया गया। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दूल्हे पर गोली किसने चलाई। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले की जानकारी मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *