Nirbhik Nazar

पति की शादी में पुलिस लेकर पहुँच गई पहली पत्नी, दूल्हा हुआ फरार… पढ़िये पूरा मामला

कानपुर कानपुर जनपद के गांव भोराजपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानकार आप भी दंग रह जाएंगे। गांव में शादी की रस्में निभाई जा रही थीं, माहौल खुशियों से रोशन था। इसी बीच अचानक कुछ ऐसा हुआ कि सात फेरों की तैयारी में बैठी दुल्हन को छोड़ कर उसके सपनों का राजकुमार दूल्हा मौके से फरार हो गया। दरअसल, गांव कलानाबाद के रहने वाले आसकरणपाल बारात लेकर गांव भोराजपुर पहुंचे। बारात का जोरदार स्वागत सत्कार हुआ। इसके बाद शादी की सभी रस्में निभाई जाने लगीं। इसी बीच दूल्हे की दूसरी पत्नी पुलिस के साथ मंडप में आ पहुंची। पहली पत्नी और पुलिस को देखकर दूल्हा ऐसा डरा कि वह मंडप से ही फरार हो गया। इधर, अचानक हुए घटनाक्रम को लेकर दुल्हन के परिवार व बारातियों में हड़कंप मच गया। बाद में दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जिस पर बारातियों को बैरंग लौटना पड़ा।

आरोपी धोखे से करने जा रहा था तीसरी शादी

इलाके के देवरी थाने के मुताबिक गांव भोराजपुर के एक जने ने अपनी बेटी का विवाह जहानाबाद थाना इलाके के गांव तराना के रहने वाले आसकरणपाल के साथ तय किया था। आरोपी शादी की तय तारीख को गांव कीरतपुर स्थित अपनी बहन के घर से बारात लेकर रवाना हुआ था। बारात गांव भोराजपुर पहुंची। बारातियों का स्वागत हुआ। शादी की रस्में निभाई जाने लगीं। पुलिस के मुताबिक अपने पति की शादी की भनक महाराजपुर निवासी दूसरी पत्नी को लगी तो वह अपने परिवार वालों को लेकर देवरी पुलिस चौकी पहुंची। पुलिस को आरोपी की सारी सच्चाई बताई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

मंडप से गायब हुआ आरोपी

पुलिस के मुताबिक मंडप में फेरे लेने की तैयारी में बैठे आरोपी आसकरणपाल ने जैसे ही दूसरी पत्नी को देखा तो उसके होश उड़ गए। वह विवाह की रस्मों को अधूरी छोड़ मौके से फरार हो गया। इस वाक्ये से सदमे में आई दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इधर, दुल्हन के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ धोखा किया गया है। शादी में उसके दो लाख खर्च हो गए। अब वे आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *