Nirbhik Nazar

जिस बेटी को गोद लेकर बचपन से पाला, उसी ने माँ – बाप को जायदाद के लिए मार डाला…

कानपुरःकानपुर जिले के बर्रा क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार को कहा कि उनकी गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी की मदद से हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग दंपति, मुन्ना लाल उत्तम (62) और उनकी पत्नी राज देवी (55) की बर्रा-2 में उनके घर पर उनकी ही बेटी और उसके प्रेमी ने गला काटकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि दंपति ने दो दशक पहले उस लड़की को गोद लिया था। अधिकारी ने कहा कि हत्या सरसौल में कई करोड़ रुपये की संपत्ति के पीछे की गई है, बुजुर्ग दंपति अपनी बहू को जमीन का हिस्सा देना चाहते थे। पुलिस ने कहा कि लड़की आकांशा उर्फ कोमल पर उन्हें संदेह तब हुआ जब पुलिसकर्मियों ने देखा कि उसकी छोटी उंगली में चोट लगी है।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस तुरंत उसे चिकित्सा सहायता के लिए ले गई और फिर उसे पुलिस थाने लाया गया जहां उससे पूछताछ की गई। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि शुरू में उसने जांच को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में गहन पूछताछ के दौरान वह टूट गई और कबूल किया कि उसके प्रेमी रोहित उत्तम ने उसके सौतेले माता-पिता की हत्या की थी।

रोहित उत्तम को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। गौरतलब है कि मंगलवार को दंपत्ति के शव उनके घर में पाए गए थे। दोनों का गला धारदार हथियार से काटा गया था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति को देखा गया था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *