Nirbhik Nazar

वीडियो बनाकर इन्टरनेट पर करता था वायरल ! बेतयोन ने बीच सड़क पर बाप को पीटा, कर दिया घायल…

मुजफ्फरनगर: खतौली के बुढ़ाना रोड आलू मिल कालोनी क्षेत्र में एक अजीब वाकया सामने आया है। यहां दो बेटियों ने मिलकर सरेआम अपने पिता की चप्पलों से पिटाई की। कुछ युवकों ने पिटाई की वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

खतौली थाना क्षेत्र की आलू मिल कालोनी निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी बड़ी बेटी की खतौली क्षेत्र में ही शादी हुई है, जबकि एक बेटी अविवाहित है। गुरुवार दोपहर को व्यक्ति स्कूटर से बुढ़ाना रोड से होते हुए घर जा रहा था। रास्ते में उसकी दोनों बेटियों ने पिता को पकड़ लिया। पहले कहासुनी हुई उसके बाद बेटियां पिता से भिड़ गई। यह नजारा देख मौके पर भीड़ जुट हो गई। बेटियों ने लोगों को बताया कि उनका पिता उन्हें मानसिक रूप से परेशान करता है इससे वह स्वयं को प्रताड़ित महसूस कर रही हैं। इतना सुनकर लोगों ने व्यक्ति को खूब खरी-खोटी सुनाई और उसको पकड़ लिया। लोगों ने व्यक्ति के हाथ पकड़े, जबकि दोनों बेटियों ने बारी-बारी से अपने पिता पर चप्पल बरसाई। दोनों बेटियों ने पिता की सरेआम खूब पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की छानबीन की। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

बेटी ने लगाया पिता पर आरोप

थाने पहुंचकर एक बेटी ने पिता पर आरोप लगाया है कि वह उसके फोटो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करता है। वह अश्लील कमेंट कर लोगों को फोटो भेजता है। इसको लेकर ही वह पिता से नाराज थी। वही व्यक्ति का कहना है कि बेटी ने धोखाधड़ी से उसका मकान अपने नाम करा लिया है। इसका विरोध करने पर ही वह उसे लगातार धमकियां दे रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *