Nirbhik Nazar

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक, पीएम मोदी ने की घोषणा

नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गोली मारे जाने के बाद निधन हो गया। आबे (67) को पश्चिमी जापान के नारा में शुक्रवार को भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद ही गोली मार दी गई थी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए आबे के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में शनिवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।” बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए आबे के निधन पर शोक जताया। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, “श्री आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।”

यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।” मालूम हो, शिंजो आबे को गोली लगने के बाद विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थी और उनकी हृदय गति रुक गई थी। अस्पताल में बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आबे 2020 में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इस्तीफा देने से पहले देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। पुलिस ने घटनास्थल पर ही संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *