Nirbhik Nazar

गर्लफ्रेंड ने अपनी किडनी देकर मरते हुए बॉयफ्रेंड की बचाई जान, फिर भी तन्हा छोड़ गया नौजवान…

न्यूज़ डेस्क इस दुनिया में एहसान फरामोश लोगों की कमी नहीं है। सोचकर ही खून खौलता है कि जिस गर्लफ्रेंड ने अपनी किडनी देकर मरते हुए बॉयफ्रेंड की जान बचाई। उसने ठीक होते ही गर्लफ्रेंड को धोखा दे दिया। इस बात को बताते हुए गर्लफ्रेंड के चेहरे पर दर्द देखकर आपको भी रोना आ जाएगा। जिस लड़की ने अपने शरीर का अंग देकर बॉयफ्रेंड की जान बचाई, जिसकी वजह से बॉयफ्रेंड अब जिंदा है। उसने जान बचते ही अपना रंग दिखा दिया और लड़की को धोखा दे दिया। लड़की का नाम कोलीन ली (Coleen Lee) है। जब वह लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में आई थी तो उसे किडनी की बीमारी थी। उसका बॉयफ्रेंड उम्र में उससे छोटा था और 17 साल की उम्र में ही उसे किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। गर्लफ्रेंड इतनी जल्दी ही अपने बॉयफ्रेंड से इतना प्यार करने लगी थी कि उसने उसे अपनी किडनी देने का फैसला किया। लेकिन किडनी पाते ही बॉयफ्रेंड ने अपना रंग दिखाया और उसे धोखा देकर फरार हो गया। इसके बाद गर्लफ्रेंड टूटे दिल के साथ रह गई।

एहसान फरामोश बॉयफ्रेंड

कोलीन ने बताया कि जब उसने अपने बॉयफ्रेंड को किडनी दान की थी, तो उसकी हालत मरने के जैसे थी। एक टॉक शो में बात करते हुए गर्लफ्रेंड ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड बहुत ही गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। अगर वह अपनी किडनी न देती तो शायद ही उसकी जान बच पाती। इसके बाद उसने अपना टेस्ट करवाया और जब श्योर हो गई कि उसे किडनी दे सकती है। तब उसने बिना सोचे बॉयफ्रेंड को अपनी किडनी दे दी। इस समय तक उन दोनों के रिश्ते को महज 6 महीने ही हुए थे।

हालांकि, किडनी पाने के बाद बॉयफ्रेंड पूरी तरह ठीक हो गया और सात महीने बाद लास वेगास की बैचलर ट्रिप पर गया। जब वह वापस आया तो उसने बताया कि वहां पर उसने किसी और लड़की के साथ रिलेशन बनाकर उसे धोखा दिया। इस बात के सामने आने के बाद भी गर्लफ्रेंड ने उसे एक मौका और दिया। हालांकि, इसके तीन महीने बाद बॉयफ्रेंड ने उससे रिश्ता तोड़ लिया और हर जगह से ब्लॉक करके पूरी तरह से दूर हो गया। कोलीन ने सोशल मीडिया पर इस बाबत शेयर करते हुए लिखा था, ‘अपने बॉयफ्रेंड को किडनी देकर मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि उसे दूसरा जीवन मिला।’

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 6 9 7 1 0
Users Today : 17
Users Last 30 days : 702
Total Users : 69710

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *