Nirbhik Nazar

कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कराएंगे, CM पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांविड़यों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। कोरोनाकाल के दो साल बाद 14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। यात्रा में चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। शासन-प्रशासन की ओर से इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। कहा कि कांविड़यों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को सीसीआर भवन के सभागार में कांवड़ तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों से कांवड़ तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट पूछी। कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ यात्रा तैयारियां पूरी कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। यात्रियों के शुरुआती दलों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत और यात्रा सुविधा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कावड़ यात्रा देवभूमि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
दो साल बाद यात्रा शुरू होने से उमड़ेगा सैलाब

दो साल बाद यात्रा शुरू होने से सैलाब उमड़ेगा। उसी हिसाब से जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हरिद्वार के अलावा यात्रा रूट से जुड़े अन्य जिलों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। यातायात व्यवस्था सुचारु कराने सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए खाका तैयार कर लिया है।

साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल और पार्किंग की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कांवड़ मार्ग पर भंडारे और टेंट लगते हैं। उन सभी की व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाबा के भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो।उनकी यात्रा सरल और सुरक्षित हो सके। समीक्षा बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आनंद वर्द्धन, डीपीजी अशोक कुमार, विधायक प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, संजय गुप्ता,

डा. जयपाल सिंह चौहान समेत कई अधिकारी और नेता मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *