Nirbhik Nazar

ढाई हज़ार के चक्कर मे खाकी हुई दागदार, SP ने 15 सिपाहियों को किया लाइन हाजिर, प्रभारी समेत 2 सस्पेंड

आजमगढ़: आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक ने फरिहा पुलिस चौकी के 15 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई के पीछे कारण बताते हुए कहा कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी देर रात भटकते हुए फरिहा क्षेत्र में पहुंची. बताया गया कि स्थानीय लोगों ने उस किशोरी के के बारे में फरिहा चौकी सूचना दी. फरिहा पुलिस चौकी द्वारा उस किशोरी को चौकी पर ले जाया गया.

लड़की के पास उस समय एक मोबाइल और ढाई हजार रूपये मौजूद थे. जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा ले लिया गया. पूछताछ के बाद पुलिस ने उस किशोरी के परिजनों को सूचना दी और परिजनों के आने के बाद किशोरी को परिजनों को सौंप दिया. पुलिस द्वारा किशोरी से लिये गये मोबाइल को तो दे दिया गया लेकिन पैसे वापस नहीं किये गये. इस मामले में शिकायत परिजनों ने जिले के पुलिस अधीक्षक से किया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जांच कराई गई जिसमें आरोप सही पाये गये हैं. मामले में प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी व कांस्टेबल सौरभ को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा तैनात 15 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन हाजिर किया गया. चौकी पर कार्य प्रभावित न हो, जिसे लेकर पुलिस लाइन से 15 पुलिसकर्मियों को वहां पर तैनाती की गई है. बताया कि इन पुलिसकर्मियों को महिलाओं के प्रति संवेदनशील रहने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *