Nirbhik Nazar

दिहाड़ी मजदूर के बेटे को मिली 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप, अमेरिका से करेगा ग्रेजुएशन, पढ़िये पूरी खबर…

पटना: बिहार के लाल ने कमाल कर दिया है। दिहाड़ी श्रमिक के 17 साल के बेटे को अमेरिका में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। इस स्कॉलरशिप को हासिल करने के लिए उसने परीक्षा दी थी, जिसमें पूरी दुनिया में उसे 6वां स्थान मिला है। अब दिहाड़ी श्रमिक का बेटा अमेरिका में पढ़ाई करेगा। इस युवक का नाम प्रेम है। उसे मेकेनिकल इंजीनियरिंग करने के लिए अमेरिका के लाफायेटे कॉलेज से ढाई करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ के गोनपुर के निवासी प्रेम कुमार को यह स्कॉलरशिप लाफायेटे कॉलेज अमेरिका ने दी है। इस स्कॉलरशिप के लिए भारत से 6 नाम गए थे। फुलवारी शरीफ के गोनपुरा महादलित बस्ती के झोपड़पट्टी में रहने वाले प्रेम कुमार ने यह ढाई करोड़ का स्कॉलरशिप अपने पढ़ाई के बल पर हासिल की है। प्रेम ने झोपड़ीनुमा घर के एक अंधेरे कमरे में लाइट जला कर पढ़ाई की है और अब वह अमेरिका के एक बड़े कॉलेज में पढ़ाई कर देश का नाम रोशन करेगा।

प्रेम के पिता दिहाड़ी श्रमिक हैं और उसकी माता का निधन 12 वर्ष पूर्व जमीन पर सोने से लकवा मारे जाने के कारण हो गया था। दिहाड़ी मजदूर होने के बाद भी पिता ने अपने बच्चे की पढ़ाई में साथ दिया। प्रेम आज ढाई करोड़ का स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाला भारत का एकमात्र युवक बन गया है। अब समाज के साथ साथ आसपास के लोग उसे बधाई देते हुए मिठाई खिला रहे हैं। प्रेम कुमार ने बताया कि हमने बहुत संघर्ष किया है, यदि संघर्ष नहीं होता तो यह उपलब्धि प्राप्त नहीं होती, मुझे पढ़ाई के दौरान जो भी मौके मिले हैं, उसमें हिस्सा लिया और अपनी मंजिल हासिल की है, हम बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं, मेरे पिताजी खेत में मजदूरी करते हैं और मेरी माता जी का स्वर्गवास हो चुका है।

वहीं, प्रेम की सफलता से परिवार के लोग में जश्न का माहौल है। प्रेम की बड़ी बहन और पिताजी भी बहुत खुश नज़र आ रहे हैं। परिजनों ने बताया है कि यह हमारे समाज नहीं पूरे देश को गर्व करने की बात है। परिजनों ने बताया कि लोगों को पढ़ना चाहिए और परिश्रम कर अपनी सफलता हासिल करनी चाहिए, बगैर परिश्रम का कोई भी सफलता हाथ नहीं लगता है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *