Nirbhik Nazar

फिर दे दिया बेटी को जन्म, पति ने ज़िंदा ही पत्नी के फोटो पर टांग दी माला, पढ़िये पूरा मामला…

इंदौर: बेटे और बेटी में समानता की बात कही जाती है लेकिन समाज में आज भी ऐसे लोग है जो भेदभाव करते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने जब दूसरी बेटी को जन्म दिया तो बेटे की इच्छा रखने वाले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं पति ने तो महिला के जीवित रहते उसके फोटो पर हार चढ़ा दिया और रिश्ता खत्म करने की बात कही। महिला को ससुराल वालों ने घर से भी निकाल दिया। महिला थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी संगीता उर्फ राधा पांचाल उम्र 25 साल निवासी चेतन नगर बंगाली चौराहा है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपित पति अमित पांचाल निवासी बजरंग नगर पीथमपुर, सास शारदा और ससुर मोहनलाल के खिलाफ दहेज प्रताड़ित सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर आराधना शर्मा के मुताबिक संगीता ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी 2015 को धार निवासी अमित से उसकी शादी हुई थी। शादी में स्वजन ने गृहस्थी का सामान, सोने-चांदी के आभूषण दिए थे।

पहली बेटी होने के बाद से करने लगे परेशान – शादी के एक साल बाद तक तो सबकुछ ठीक चला लेकिन बड़ी बेटी के जन्म के बाद से ससुराल वालों का बर्ताव बदल गया। इसके बाद जब छोटी बेटी का जन्म हुआ तो पति ने महिला के फोटो पर हार चढ़ा दिया और पत्नी से कहा कि तू मेरे लिए मर गई है। तूने दो-दो बेटियों को जन्म दिया। पीड़िता ने ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुराल वालों पर दो लाख रुपये की मांग करने का आरोप भी लगाया है। मामले में प्रकरण दर्ज करने के बाद महिला थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *