Nirbhik Nazar

हिंदुओं को हथियारों के लाइसेंस चाहिए तो VHP-बजरंग दल करेंगे मदद, मोबाइल नंबर जारी…

नई दिल्ली: विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल ने गुरुग्राम में शुक्रवार को कहा कि कट्टरपंथियों और जेहादियों से आत्मरक्षा के लिए अगर हिंदुओं को हथियार के लिए लाइसेंस चाहिए तो वे जिला प्रशासन से लाइसेंस बनवाने में उनकी मदद करेंगे. वीएचपी के प्रांत प्रमुख और बजरंग दल के संयोजक ने प्रेस वार्ता कर मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. उनका कहना है कि जेहादी व कट्टरपंथी लोग नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले हिंदुओं धमकी दे रहे हैं, जिस कारण उनकी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

मां काली, भगवान शिव का अपमान करने वालों पर करेंगे FIR

शीतला माता मंदिर परिसर में सयुंक्त प्रेस वार्ता में विश्व हिन्दू परिषद्  की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि किसी भी हिंदू को धमकी मिलने पर वे उसकी पूरी सहायता भी करेंगे.

वहीं बजरंग दल हरियाणा इकाई के संयोजक भारत भूषण सहित ने कहा कि मां काली और भगवान शिव का अपमान निंदनीय है. ऐसा करने वालों के खिलाफ देशभर में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी. वहीं उन्होंने हरियाणा बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अरुण यादव को पद से हटाने के फैसले पर टिप्पणी करने से मना करते हुए कहा कि यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *