Nirbhik Nazar

करने आया था शादी, पहुँच गया हवालात, दहेज मे दूल्हा मांग रहा था 5 लाख…  

बहादुरगढ़/हरियाणा: लाइनपार क्षेत्र में शादी समारोह के बीच फेरों के लिए जाने से पहले दूल्हे ने ऐसी शर्त रख दी कि फिर शादी हुई ही नहीं। पुलिस आई और दूल्हे को थाने ले गई, जबकि बाकी बराती उल्टे पांव लौट गए। लड़की पक्ष ने दूल्हे पर पांच लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हुआं यूं कि लाइनपार क्षेत्र में छठ पूजा मंदिर के पास रहने वाले रामेश्वर महतो की बेटी की वीरवार की रात शादी होनी थी। बरात दिल्ली के सेवक पार्क से आई थी। दूल्हे और बरात का स्वागत हुआ। वरमाला की रस्म हुई। इसके बाद वर पक्ष की ओर से जो शगुन दिया जाता है, वह दिया गया। इधर, बराती खाना खाने लगे और और दूसरी ओर दूल्हे विक्रम को फेरो के लिए ले जाने लगे, तभी उसने दहेज की डिमांड रख दी। लड़की के पिता रामेश्वर महतो का आरोप है कि विक्रम ने शादी की व्यवस्था में कमियां निकालनी शुरू कर दी। कभी कहा टेंट अच्छा नहीं है तो कभी खाने की व्यवस्था अच्छी न होने की बात कही। फिर यह शर्त रख दी कि पांच लाख कैश देना होगा, तभी फेरे होंगे। इस पर विवाद हो गया। लड़की के पिता ने बताया कि उन्होंने विक्रम, उसके पिता और परिवार के लोगों को खूब समझाया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। जबकि हमारी तरफ से पहले ही पांच लाख कैश और दहेज का पूरा सामान दिया जा चुका था। कुल मिलाकर उनका लगभग 25 लाख रुपये खर्च हुआ। मगर दूल्हे ने एन वक्त पर यह शर्त रख दी।

बाद में जब दूल्हा और उसका परिवार नहीं माना तो पुलिस को सूचना दी गई। इस पर शुक्रवार की सुबह पुलिस पहुंची और दूल्हे, उसके पिता व एक अन्य को थाने ले आई, जबकि बाकी बारात वापस लौट गई। इधर, लाइनपार थाना पुलिस ने जांच शुरू की। दोपहर बाद लड़की के पिता रामेश्वर व कुछ अन्य लोग थाने पहुंचे। पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। लाइनपार थाना प्रभारी रामकरण ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। लड़की के पिता बोले, अब शादी नहीं करेंगे, जो खर्च हुआ वह वापस चाहिए

थाने पहुंचे लड़की के पिता ने कहा कि अब तो लड़का और उसका परिवार चाहे कुछ भी कर ले, मगर वे अब किसी कीमत पर शादी नहीं करेंगे। शादी में जो कुछ खर्च हुआ, वह पैसा उनको वापस चाहिए। उधर, लड़के ने दहेज के आरोपों को खारिज किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *