Nirbhik Nazar

5 फिट की औरत घट कर रह गई 2 फिट की, इस महिला के साथ हो रही है रहस्यमयी घटना !

कानपुर: दुनियाभर में ऐसी तमाम जगहें हैं जो इंसानों को किसी रहस्य से कम नहीं लगती. इंसान आज तक इनकी खोज कर रहा है लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिला है. इसके साथ ही कई बार कुछ लोगों के साथ भी इसी तरह की घटनाएं हो जाती हैं जो किसी रहस्य से कम नहीं होती. आज हम आपको एक महिला के साथ होने वाली एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी रहस्य से कम नहीं है. क्योंकि जहां इंसान की लंबाई उसकी उम्र के हिसाब से बढ़ती है वहीं इस महिला की लंबाई उसकी उम्र बढ़ने के हिसाब से कम होती जा रही है. पिछले कई सालों से इस महिला के साथ ऐसा होता जा रहा है.

बता दें कि इस महिला की लंबाई एक हादसे के बाद कम होती जा रही है. ये महिला अब सिर्फ दो फीट की ही रह गई है. महिला के साथ हुई इस अनोखी घटना का हर कोई जिक्र करता है. दरअसल, कानपुर के धरऊ गांव में रहने वाली शांति देवी का कद पिछले 25 साल से घट रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि 25 साल पहले शांति देवी की लंबाई सवा पांच फीट थी जो कि अब केवल 2 फीट रह गई है. ऐसा उनके साथ एक हादसे के बाद होना शुरु हुआ. बता दें कि 25 साल पहले शांति देवी के घर के बाहर छप्पर रखा जा रहा था.

शांति देवी और घर के अन्य लोग यह काम कर रहे थे, तभी छप्पर की एक धन्नी सरक गई और पूरा छप्पर शांति देवी के ऊपर गिर गया. इस घटना के बाद शांति देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थी. इलाज के बाद शांति देवी ठीक तो हो गई मगर हादसे के तीन माह बाद उसकी हड्डियों में दर्द होने लगा. फिर धीरे धीरे शांति देवी का कद घटना शुरू हो गया. उसके बाद चार महीने में आधा फीट तक लंबाई कम हो गई. डॉक्टर्स ने भी इस बारे में कुछ कहने से इंकार कर दिया और अब शांति देवी की लंबाई केवल दो फीट बची है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *