Nirbhik Nazar

हैदराबाद मे पानी के साथ आसमान से बरसीं मछलियाँ, सामने आया चौंकाने वाला VIDEO, आप भी देखिये…

हैदराबाद: तेलंगाना के जगतियल कस्बे में वर्षा के चलते आसमान से मछलियों की भी बारिश हुई है। सड़कों, घरों, छतों एवं गलियों में आसमान से मछलियां गिरी हैं। मछली की वर्षा के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। आसमान से जीवों का गिरना एक बहुत दुर्लभ प्राकृतिक प्रक्रिया है। तेलंगाना में इस प्रकार की घटना संभवतः पहली बार दर्ज की गई है।

जगतियल कस्बे के साई नगर क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए यह घटना चौंकाने वाली थी। ये घटना तभी होती है जब छोटे जलीय जीव जैसे मेंढक, केकड़े एवं मछलियां वाटर स्पाउट्स में फंसकर आसमान की तरफ चली जाती है, फिर उसके समाप्त होने पर जमीन पर गिरती हैं। वाटर स्पाउट्स तब बनते हैं जब हवा पानी के ऊपर टॉरनैडो बनाता है। इन्हें सामान्य रूप से जल बवंडर बोला जाता है।

वही इस क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से काफी अधिक वर्षा हो रही है। काफी बड़े क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात भी बने हुए है। जीवों का आसमान से गिरना अत्यधिक दुर्लभ प्राकृतिक घटना है, जो बहुत उपयुक्त परिस्थितियां बनने पर ही संभव है। मौसम विभाग के अफसरों का कहना है कि यदि तेज वर्षा से पहले जल बवंडर बनता है तो इसमें फंसकर छोटी मछलियां एवं मेंढक आसमान में चले जाते हैं। जैसे ही बवंडर हल्का या कमजोर पड़ता है वैसे ही जीव नीचे गिरने लगते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *