Nirbhik Nazar

बाघ करने ही वाला था शख्स का शिकार, तभी हो गया चमत्कार, देखिए कैसे निकला मौत के मुंह से बाहर VIDEO

न्यूज़ डेस्क: अगर किसी के सामने कोई खतरनाक जंगली जानवर आ जाए तो हालत खराब हो जाती है। वहीं अगर वह खतरनाक जंगली जानवर कोई शेर, बाघ या चीता हो तो साक्षात मौत के दर्शन करने के समान हो जाता है। हालांकि कहावत है ‘जाको राखे साईयां, मार सके न कोय।’ इसका मतलब यह है कि जिसका रक्षक भगवान है, फिर उसके सामने काल भी आ जाए तो भी उसका बाल भी बांंका नहीं हो सकता।’ इसी कहावत को चरितार्थ करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को बाघ दबोच लेता है लेकिन वह शख्स मौत के मुंह से बाहर निकल जाता है।

बाघ ने दबोचा शख्स को

वीडियो किसी खेत का लग रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह बाघ पास के जंगल से वहां आ गया होगा। इसी दौरान बाघ का सामना एक शख्स से हो जाता है। बाघ उस शख्स को दबोच लेता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ उस शख्स को खेत में दबोचकर बैठा हुअ नजर आ रहा है। बाघ ने उस शख्स को ऐसे दबोच रखा है, जैसे वह अपने शिकार को दबोचकर बैठता है।

बिना हिले डुले लेटा रहा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाघ के कब्जे में आया शख्स बिना हिले डुले और बिना कोई हरकत के चुपचाप लेटा रहता है। दरअसल, बाघ की दबोच में आते ही व्यक्ति ने मरने की एक्टिंग की। वहीं आस पास और भी लोग मौजूद थे। इस डरावने दृश्य को देख आस-पास खड़े लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वीडियो में लोगों की भीड़ की आवाज सुनाई देती है। लोग जोर जोर से शोर मचाते हैं और बाघ को डराने के लिए उस पर पत्थर फेंकना शुरू कर देते हैं। हालांकि बाघ उस शख्स को नहीं छोड़ता। इसके बाद लोग हाथों में पत्थर और डंडे लिए बाघ की ओर दौड़ते हैं तो बाघ शख्स को बिना कोई नुकसान पहुंचाएं वहीं छोड़कर भाग जाता है।

लोगों ने किए कमेंट्स

वहीं वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कमेंट्स किए। कई यूजर्स ने उस शख्स को लकी बताया। वहीं एक यूजर ने लिखा कि वह शख्स वाकई में भाग्यशाली है। उसके साहस और शांत व्यवहार ने उसकी जान बचा ली।’ इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी प्रवीण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *