Nirbhik Nazar

दिल्ली मेट्रो मे, प्रेमिका ने कर दी प्रेमी पर थप्पड़ों की बौछार, पूरी घटना कैमरे मे क़ैद, देखिए VIDEO क्या बोली प्रेमिका ?

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान प्रेमी-प्रेमिकाओं के अंतरंग हो जाने के मामले तो आते ही रहते हैं, हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल निगम पर लगाम लगाने के पूरे प्रयास करता है। बावजूद इसके कपल बाज नहीं आते हैं। इस बीच दिल्ली मेट्रो के भीतर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की अपने साथी लड़के की पिटाई कर रही है, लेकिन पता नहीं चल पाया है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका है या फिर दोस्त। वैसे बातचीत से तो लग रहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं, लेकिन दोनों की हरकतें बताती हैं कि ये दोस्त हैं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शुरुआत में लड़का और लड़की बहस करते हैं और फिर अचानक लड़की अपने साथी लड़के को पीटना शुरू कर देती है। वीडियो में आ रही आवाज के मुताबिक, लड़की कहती है कि यह 1000 की टीशर्ट है। वहीं, जवाब में लड़का बोलता है कि यह टीशर्ट 150 रुपये से ज्या दा की नहीं होगी। इसके बाद दोनों में बहस और थप्पड़ चलने लगते हैं।  वीडियो में लड़की अपने साथी दोस्त लड़के पर भारी पड़ती नजर आ रही है। लड़की लगातार थप्पड़ जड़ रही है और लड़का अपने बचाव में पीछे हटता जा रहा है।

कोच में लड़की कर रही दोस्त की पिटाई, दर्शक बने रहे यात्रा

दिल्ली मेट्रो में ट्रेन यात्रा के दौरान कोच में मौजूद लड़की अपने दोस्त की पिटाई करती है, लेकिन वहां पर कोई बीच-बचाव करने नहीं आता है। इसके पीछे एक वजह यह है कि लोग यह मान कर चल रहे थे कि दोनों गर्लफ्रैंड और ब्वायफ्रेंड हैं, दोनों में किसी बात पर बहस हो रही होगी।

टीशर्ट के दाम पर बहस, फिर लड़की बरसाने लगी लड़के पर थप्पड़

दिल्ली  मेट्रो के भीतर के इस वायरल वीडियो में एक टी-शर्ट के दाम को लेकर लड़का और लड़की बहस कर  रहे थे। इस बीच अचानक गुस्सालई लड़की  कोच के भीतर ही लड़के की पिटाई शुरू कर देती है। इस दौरान वह लड़के पर थप्पड़ भी बरसाती है।  इस दौरान थप्पड़ बरसाने पर लड़का ऐतराज भी करता है और हाथ मत उठाना, ठीक है। वहीं, लड़की ‘कसके मारूंगी… इज्ज त कर रही हूं… लोग देख रहे हैं’ कहकर लगातार पीटती रहती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *