Nirbhik Nazar

देहरादून: 15 जुलाई से लापता है 11 साल का बच्चा, परिजनो का आरोप – पुलिस ने बरती लापरवाही

देहरादून: MDDA कॉलोनी कावली रोड देहरादून से विगत गुरुवार को लापता हुए बच्चे कृष्ण कुमार का कोई भी सुराग लक्ष्मण चौकी पुलिस नहीं लगा पाई है । कल शाम देहरादून के नए कप्तान ने ज्वाइन किया है और उनके आते ही इस तरह के मामले संज्ञान में आ रहे हैं परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने लंबे समय तक उनके बच्चे को ढूंढने में रुचि नहीं  दिखाई और ना ही  गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की । कल देर शाम मामले की गंभीरता को समझ कर लक्ष्मण चौकी पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की । प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण चौकी पुलिस ने स्थानीय क्षेत्र से एक दुकानदार को पूछताछ के लिए बुलाया है । 15 जुलाई शाम से गायब हुआ बच्चा उस दुकानदार से कुछ ही समय पहले मिल कर गया था और दुकानदार ने बच्चे को डराया धमकाया था ।

बच्चे का नाम कृष्ण कुमार है और वह 11 वर्ष का है जिसने मे महरून रंग का टीशर्ट और पैरों में चप्पल पहन रखा है लंबाई 4 फुट 1 इंच के लगभग बताया जा रहा है बच्चे के परिजन औरत स्थानीय लोग बच्चे को व स्थानीय रेलवे स्टेशन बस स्टॉप एवं अन्य जगहों पर तलाश कर रहे हैं परिजनों ने आम जन से निवेदन किया है कि अगर इस तरह का कोई बच्चा आमजन को मिले तो देहरादून कोतवाली पुलिस को उचित किया जाए । बच्चे का परिवार थाना सहियारा जिला सीतामढ़ी बिहार का रहे वाला है।

लापता बच्चे का विवरण

नाम  कृष्णा कुमार

पिता-विजय सिंह

कल 15 जुलाई शाम 7बजे से लापता है

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *