Nirbhik Nazar

मरे हुए मच्छर ने करा दिया चोर गिरफ्तार ! पढ़ें पूरा समाचार…

न्यूज़ डेस्क: एक खबर में दावा किया जा रहा है कि डकैती के मुजरिम को एक मुर्दा मच्छर की मदद से पकड़ा गया है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। एक मुर्दा मच्छर की मदद से डकैती के मुजरिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पड़ोसी मुल्क चीन का है। पाकिस्तानी वेबसाइट के मुताबिक चीन के राज्य फोजियान के शहर फुजो में एक अपार्टमेंट में होने वाली डकैती में दीवार पर खून से तथपथ मुर्दी मच्छर ने मुजरिम को पकड़ने में मदद की है। पुलिस के मुताबिक पिछले महीने फुजो में एक डकैती का मामला सामने आया। जिसके बाद जांच के लिए पुलिस उस जगह पर पहुंची। जांच शुरू की तो पता चला कि चोर इमारत में बालकनी के ज़रिए अंदर आया था।

खबर के मुताबिक जांच कर रही टीम को किचन में बन जाने वाले नूडल्स और पके हुए अंडे मिले, जबकि कंबल और तकिये अलमारी से उठाकर बिस्तर पर गिरे हुए नज़र आए। ख्याल किया गया कि जो शख्स भी अपार्टमेंट में दाखिल हुआ उसने बज़ाहिर पूरी रात उस घर में गुजारी। जांच के दौरान दिलचस्प मोड़ तब आया जब दीवार पर मुर्दा मच्छर और खून के निशान देखे। जिसके बाद खून का डीएनए टेस्ट करवाने को फैसला किया गया।

जब डीएनए टेस्ट किया गया तो पता चला कि शख्स चाई नाम के एक शख्स का था जिसका रिकॉर्ड पहले से मुजरिमाना था। शख्स का नाम पता चलने के बाद डकैती के 19 दिन बाद पुलिस ने चाई को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी और उसने इस चोरी के साथ तीन अन्य डकैतियां करने का भी जुर्म कुबूल कर लिया। अब उस शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया आगे की कार्रवाई भी जारी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *