Nirbhik Nazar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में, भारत में किया गया कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बङा और सफल अभियान संचालित – सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का सबसे बङा और सफल अभियान संचालित किया गया है। मुख्यमंत्री ने देश में कोविड की 200 करोङ डोज का आंकड़ा पार करने को ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में कोरोना योद्धाओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा  कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत  18 से 59 आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों हेतु निशुल्क प्रिकाशन डोज दी जा रही है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिये टीकाकरण जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के विरूद्ध लड़ाई में वैक्सीनेशन ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है, सभी प्रदेशवासी जो भी 18 वर्ष से ऊपर है वो सभी कोविड प्रीकॉशन डोज अभियान का हिस्सा बनकर कोविड वैक्सीन अवश्य लगवाएं और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया। उनके नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया, साथ ही मानवता का परिचय देते हुए दुनिया भर में भारत द्वारा वैक्सीन बांटने का कार्य भी किया गया।

राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व वोटिंग के लिए भाजपा कार्यालय में विधायकों के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतात्रिक गठंबधन (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक हुई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *