Nirbhik Nazar

कपड़ों पर बिगड़ गई बात और बिना दुल्हन के लौट गई बारात, पढ़ें पूरी खबर…

बिजनौर : दुल्हन के लिए ले जाए गए कपड़े पसंद नहीं आने पर तकरार हो गई। नाराजगी इतनी बढ़ी कि निकाह नहीं हो सका। बरात बिना दुल्हन ही लौट गई। दूल्हे पक्ष को खर्च हुई रकम भी दुल्हन पक्ष को अदा करनी पड़ी।


बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी जीशान की शादी किरतपुर में उनके करीबी रिश्तेदारी में तय हुई थी। शनिवार को बरात बिजनौर से किरतपुर आई। बरात आने के बाद लड़के पक्ष व लड़की पक्ष में कपड़ों को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा पक्ष जो कपड़े दुल्हन के लिए लेकर गया था, वह उसे पसंद नहीं आए। दुल्हन की बहन ने दूल्हे की बहन से नाराजगी जाहिर की। इस बात पर दोनों के बीच तकरार हो गई। उधर, निकाह के लिए बैठे दूल्हे ने भी नाराजगी जाहिर की तो लड़की पक्ष ने निकाह करने से ही मना कर दिया। घंटों तक जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों को मनाते रहे, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में फैसला करा दिया गया। बरात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *