Nirbhik Nazar

शौचालय के लिए खोदे जा रहे गड्ढे मे तांबे के लोटे मे रखे मिले सोने के सिक्के, जानिये फिर क्या हुआ ?

जौनपुर : खेत में सोना का लोटा या फिर हांडी मिलने के कई खबर आने जरूर सुने होंगे। लेकिन इस बार शौचालय के लिए खोदे गए गड्ढे में से सोने के सिक्के मिलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस भी सोना का सिक्का देख हैरान रह गई। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर के मछलीशहर का है। बताया जा रहा है कि यहां शौचालय के गड्ढे की खुदाई की जा रही थी। इस दौरान मजदूरों को एक तांबे के लोटा मिला। वहीं लोटे में सोने के सिक्के देखकर दंग रह गए। इसके बाद इसकी भनक परिवार के लोगों और मजदूरों ने किसी को नहीं लगने दी। हालांकि मामले में विवाद बढ़ने के बाद पुलिस को इसकी खबर लग गई। जिसके बाद पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में ले लिया है। सभी सिक्के अंग्रेजी हुकूमत 1889-1912 के बताए जा रहे हैं। पुलिस मजदूरों से पूछताछ कर रही है। कुछ मजदूर फरार भी बताए जा रहे हैं।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

जानकारी के अनुसार, नूरजहां पत्नी इमाम अली राइनी के घर में शौचालय निर्माण के लिए बीते मंगलवार को गड्ढे की खुदाई हो रही थी। चर्चा है कि खुदाई के दौरान तांबे के लोटे में कुछ सिक्के मिले, जिसे लेकर मजदूर आपस में झगड़ने लगे। परिजन के मुताबिक मजदूर काम बीच में ही छोड़कर चले गए। अगले दिन फिर मजदूरों ने आकर सिक्कों के लालच में खुदाई करना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी मजदूर ने राइन के बेटे को सोने के सिक्के मिलने वाली बात बता दी।

फिर राइन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। फिर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मजदूरों से पूछताछ की। मजदूरों ने पहले तो ऐसी किसी घटना से इनकार किया, मगर पुलिस ने सख्ती की तो उन्होंने सोने के सिक्के मिलने की बात स्वीकार कर ली।

मजदूरों ने पुलिस को सोने के 9 सिक्के दिए और एक सिक्का मकान मालकिन ने दिया। कुल 10 सिक्के पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए। तांबे के लोटे में कितने सिक्के थे। ये अभी तक साफ नहीं है। पुलिस इसे लेकर पूछताछ कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *