Nirbhik Nazar

बिरयानी खाने के बाद मांगे रुपये, तो भाजपा की महिला नेता ने चोरी करवा दिया ठेला, तफतीश मे जुटी पुलिस…

मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा विहार में भाजपा की महिला नेता से खाने के पैसे मांगना बिरयानी का ठेला लगाने वाले को भारी पड़ गया। पुलिस के सामने ही भाजपा नेता का ठेला संचालक को धमकी देते हुए वीडियो वायरल हो गया। आरोप है कि पैसे मांगने से नाराज भाजपा की महिला नेता ने ठेला ही चोरी करा दिया। आरोप है कि भाजपा की महिला नेता लंबे समय से फूडवैन संचालकों से वसूली का दबाव बना रही हैं। इससे पहले भी उनकी कई शिकायतें पुलिस में की गई लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ठेला संचालक ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक निवासी नीरज वेज बिरयानी का ठेला लगाते हैं। रामगंगा विहार पुलिस चौकी से कुछ आगे वह प्रतिदिन ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। पीड़ित ने रविवार को सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि रामगंगा विहार निवासी भाजपा की एक महिला नेता ने उसका ठेला चोरी करा दिया है। आरोप है कि भाजपा नेता लगातार ठेले से खाना मंगवा रही थीं। पैसे मांगने पर वह टरकाती रहीं। बाद में उन्होंने फूडवैन लगाने का पैसा ठेला संचालक से मांगने लगीं।

बीती 15 जुलाई को उन्होंने ठेला हटवाने की धमकी दी। इसके साथ ही ठेला संचालक का मोबाइल फोन तोड़ दिया। आरोप है कि 17 जुलाई को सुबह ठेला संचालक का काउंटर और पांच हजार रुपए गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर शिकायत की। चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने भाजपा की महिला नेता को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान दारोगा के सामने ही भाजपा नेता ने ठेला संचालक और उसके परिवार से अभद्रता भी की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *