Nirbhik Nazar

सौतेली बेटी के साथ बाप करना चाहता था गलत काम, पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर कर दिया काम तमाम…

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. 14 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में योगेंद्र सिंह का शव उसके मकान में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था. हत्या की इस वारदात को मृतक की पत्नी और बेटी सुसाइड करार दे रहीं थी. पुलिस शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में योगेंद्र सिंह की हत्या की पुष्टि दम घुटने से बताई गई. मृतक की मां द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और बेटी को नामजद कर लिया.

पुलिस ने इस मामले में तमाम सबूत जुटाने के बाद जब पत्नी और बेटी से कड़ाई से पूछताछ की तो मर्डर मिस्ट्री की परत खुलने लगीं. दरअसल मृतक शराब के नशे में अपनी सौतेली पुत्री पर गलत निगाह भी रखता था. इससे अक्सर परिवार में झगड़े भी हुआ करते थे. घटना वाले दिन भी मृतक शराब पीकर आया और बेटी से उसकी कहासूनी हो गई. इसके बाद पति और पत्नी में जमकर आपस में लड़ाई हुई. लड़ाई के दौरान पति ने पत्नी की पिटाई करनी शुरू कर दी जिसके बाद उसकी पत्नी और सौतेली बेटी ने उसे पकड़ लिया.

मारपीट के दौरान मृतक का पत्नी ने गला दबा दिया जबकि बेटी दम घुटने तक उसका पैर पकड़ रही. वारदात के बाद दोनों ने घटना को सुसाइड साबित करने की कोशिश करती रहीं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दूसरे सबूत होने से दोनों कानून के शिकंजे में आ गईं. पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं हत्या में शामिल नाबालिग बेटी को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *