Nirbhik Nazar

विदेश भेजने के नाम पर की ग्रामीण से की थी 14.80 लाख की धोखाधड़ी, वापिस मिल रहे थे 3 लाख, ग्रामीण ने CO ऑफिस के बाहर खा लिया जहर…

बिजनौर: विदेश भेजने के नाम पर हुई 14.80 लाख की धोखाधड़ी और न्याय मिलने की आस टूटती देख ग्रामीण ब्रह्मपाल सिंह ने सीओ कार्यालय के बाहर आकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ग्रामीण ने मामले की शिकायत सीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर की थी, जिसके बाद सीओ ने सोमवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए अपने कार्यालय पर बुलाया था। बातचीत के दौरान उसने कार्यालय के बाहर आकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की।


बिजनौर में अफजलगढ़ के शाहपुरजमाल निवासी टिकेंद्र ने बताया कि ऊधमसिंह नगर बांसखेड़ा काशीपुर के एक एजेंट ने उसे विदेश भेजने के लिए उसके पिता ब्रह्मपाल सिंह से 14 लाख 80 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि जब वह विदेश जाने के लिए दिल्ली पहुंचा तो मालूम हुआ कि एजेंट ने उसके साथ धोखाधड़ी कर यूक्रेन की स्टूडेंट का वीजा थमा दिया है। वहीं रुपये वापस मांगने पर एजेंट हीला हवाली करता रहा। इसी दौरान उक्त एजेंट स्वयं इंग्लैंड चला गया।

पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। सीओ ऑफिस में दोनों पक्षों के बीच फैसले की बात चल रही थी। टिकेंद्र ने बताया कि एजेंट के पिता उन्हें 14 लाख 80 हजार रुपये के स्थान पर तीन लाख रुपये दे रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर उनके पिता ने जहर खाया है। सीओ शुभ सूचित ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया था। बाहर आकर उक्त व्यक्ति ने ऐसा प्रयास किया। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *