Nirbhik Nazar

शादी के 3 साल बाद भी नहीं मिला युवती को वैवाहिक सुख, पुलिस के पास लेकर पहुंची अपना दुख…

इंदौर: इंदौर की एक महिला ससुराल वालों से प्रताड़ित होकर मायके आ गई और सीधे पुलिस के पास गई जहां उसने बताया कि मेरी शादी को तीन साल बीत गए है , लेकिन मेरे पति ने अब तक शारीरिक सुख नहीं दिया। वहीं सास द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती है। शादी के बाद सास द्वारा बहू से 20 लाख रूपये की मांग की गई थी। एक दिन पति ने भी उसके साथ मारपीट की और जब उसने अपनी सास को पति द्वारा सुख न देने की बात बताई ,तो सास ने कहा कि बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। महिला द्वारा बताई गई जानकारी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सास ने कहा बेटे का बौद्धिक और शारीरिक विकास नहीं हुआ

पीड़िता ने बताया कि एक बार पति मुझे अपने साथ बाहर चौपाटी पर ले गए जहां पीड़िता, पति के पास पहुंची तो मजाक करने लगी जिसके बाद पति ने धक्का देकर अपने से दूर कर दिया और आपत्तिजनक शब्द बोलने लगे। घर आकर पीड़िता ने संबंध बनाने को लेकर पति से कहा तो वह उसने झगड़ा शुरू कर दिया। ये बात उसने सास को बताई, सास ने कहा बेटे का बौद्धिक और शारीरिक विकास नहीं हुआ है। सास-ससुर ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता सामाजिक बुराई के चलते चुप रही। पति ने उसे घर से निकाल दिया तो इंदौर आ गई। इसके बाद भी ससुरालवालों की डिमांड बंद नहीं हुई।

कमर पर पट्टा बांधने से रोका

इंदौर से मुंबई के लिए जाते समय 8 फरवरी 2019 को उनकी बस का एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान पीड़िता के कमर में चोट आई थी। डॉक्टरों ने उसे पट्‌टा बांधने के लिए कहा था। 10 फरवरी को शादी के दिन ससुराल के लोगों ने कमर पर पट्‌टा नही बांधने दिया। सास  ने यह कहते हुए रोक दिया कि फोटो अच्छे नहीं आएंगे। इसके बाद भी सास और पति ने पट्‌टा नहीं पहनने दिया। इससे उसकी कमर में और दिक्कतें आ गईं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *