Nirbhik Nazar

उत्तराखंड: अब बाथरूम मे घुस गया खूंखार गुलदार, देखिये VIDEO और पढ़िये पूरी खबर…

पौड़ी: उत्तराखंड के श्रीनगर में श्रीकोट स्थित बहुउद्देश्यीय पार्क के बाथरूम में मंगलवार सुबह गुलदार घुसने से हड़कंप मच गया। जिससे वहां खेलने गए युवाओं में अफरा तफरी मच गई।  जानकारी के अनुसार, घटना सुबह आठ बजे की है। स्थानीय युवक सुबह पांच बजे बहुउद्देश्यीय पार्क में खेलने गए थे। उसी दौरान करीब आठ बजे युवक राहुल भंडारी शौच के लिए गया तो दरवाजा खोलते ही उसके होश उड़ गए। अंदर बैठे गुलदार को देख उसने शोर मचा दिया।  इसके बाद वहां पहुंचे सफाईकर्मी ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया। इस दौरान गुलदार को देखने के लिए वहां भीड़ लग गई। इसके बाद वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने गुलदार को पिजरें में कैद किया। तब जाकर वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

नगर पालिका सभासद संजय फौजी ने ने बताया कि वन विभाग की टीम करीब साढ़े 11 बजे पहुंची। टीम ने दरवाजे पर पिंजरा लगाया। फिर काफी मशक्कत के बाद गुलदार को कैद कर लिया गया। श्रीनगर में गुलदार के भवनों के अंदर घुसने की यह दूसरी घटना है। गत पांच जुलाई को अलकनंदा विहार में भी गुलदार का शावक घर में घुस गया था। उसे भी वन विभाग पकड़ कर ले गया था। श्रीकोट में रोजाना गुलदार दिखाई दे रहा है। श्रीकोट निवासी पंकज खत्री और यशीष  ने बताया कि सोमवार रात गुलदार गलियों में चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया। यह अकसर गुलदार शाम ढलते ही बस्ती में आ जाता है। जिससे खतरा बना रहता है। वहीं, सुबह दुगड्डा के गोदी गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला बच्चे को स्कूल से छोड़कर वापस लौट रही थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *