Nirbhik Nazar

‘शक्तिमान’ बनकर चलती कूड़ा गाड़ी पर पुश-अप मार रहा था युवक, फिर जो हुआ आप खुद देख लीजिये VIDEO

लखनऊ: सोशल मीडिया पर आये दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है. इस दौरान कुछ लोग अनजाने में ही वायरल हो जाते हैं, जबकि कुछ जान बूझकर फ़ेमस होना चाहते हैं. इस बीच यूपी की राजधानी लखनऊ से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रहा है. दरअसल, लखनऊ नगर निगम की तेज़ दौड़ती कूड़ा गाड़ी के ऊपर स्टंट करते एक युवक का ये वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा है.

वीडियो में युवक कूड़ा गाड़ी पर लगातार पुश-अप मारता हुआ नज़र आ रहा है. काफ़ी दूर तक पुश-अप मारने के बाद जब वो खड़ा होता है तो अचानक संतुलन बिगड़ने से वो धड़ाम से ज़मीन पर गिर जाता है. कूड़ा गाड़ी की छत से सड़क पर गिरने से युवक घायल हो गया है. वीडियो में ही दिखाया गया है कि कुछ समय बाद युवक घर के बेड पर पड़ा हुआ है और उसका शरीर बुरी तरह से छिल गया है.

गोमती नगर की अपर पुलिस उपायुक्त श्वेता श्रीवास्तव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- गोमतीनगर, लखनऊ का कल रात का दृश्य- बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान! चेतावनी: कृपया ऐसे जानलेवा स्टन्ट न करें!

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को ‘शक्तिमान’ सीरियल के टाइटल ट्रैक के साथ वायरल किया जा रहा है. युवक के इस कारनामे पर लोग जहां उसे गरिया रहे हैं, वहीं ,कुछ लोग लड़के के जिगरे की तारीफ़ भी कर रहे हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *