Nirbhik Nazar

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाकर युवती ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट मे लिखा – पुलिस गंदी है, कुछ नहीं कर पाती

हरदोई:  अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की युवक की रोज-रोज की धमकी से आहत युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। कमरे में मिली डायरी में लिखे सुसाइड नोट में पुलिस को गंदा बताकर, कुछ काम नहीं करने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती (19) का शव मंगलवार की सुबह कमरे में पंखे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की रात भाई-पिता की दवा लेने लखनऊ गया था। वह बहन और भाभी के साथ घर में थी। सुबह छत से उतरकर नीचे पहुंची भाभी ने उसका शव कमरे में लटका देखा। भाभी ने घटना की सूचना भाई को दी। कुछ घंटे में घर पहुंचे भाई और पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

युवती ने सुसाइड नोट में लिखा- पुलिस गंदी, कुछ नहीं कर पाती

पुलिस को कमरे में मिली डायरी में सुसाइड नोट लिखा मिला। जैसा की सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है… अरविंद ने मेरे साथ बलात्कार किया…फिर उसने हमें हर रोज धमकी दी, कित अगर तुमने किसी से कुछ बताया तो तेरी फोटो सबको दिखा दूंगा, मेरी वीडियो बनाई मुझे धमकाता रहा…मेरी चाची को बांका मारा..फिर मेरे पास फोटो भेजी। मैं आलोक से बहुत प्यार करती थी…उसे जलन रहती थी।

उसके पास भेजा..मैं कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रखा …मैं अगर घर में बताती..मेरे भाई मार डालते …इस लिए यह आत्महत्या अपनी मरजी से करने जा रही हूं। पुलिस बहुत गंदी है, कुछ नहीं कर पाती है। अगर आज इसमें कुछ न किया तो कानून नहीं है। मैं यह सब करने के लिए मजबूर हूं, मुझे माफ कर देना सब लोग….अलविदा जिंदगी।  एएसपी पूर्वी ने अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

युवती चली गई,पुलिस पर सवाल छोड़ गई

युवक की धमकी से अजिज आकर युवती दुनिया को छोड़कर चली गई। वह अपने पीछे पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठाकर कई सवाल छोड़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक युवती का दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी थी। विगत एक माह उसकी चाची से आरोपी व उसके परिजनों से विवाद हो गया था।

खुन्नस में आरोपी ने उसकी चाची के सिर पर बांका मार दिया था। मामला थाने तक पहुंचा था। पीड़ित पक्ष जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता था। पुलिस ने मदद नहीं की थी। इसके बाद से आरोपी की धमकी और चाची पर हमला करने में कार्रवाई न होने से मरने के बाद सिर्फ पुलिस पर सवाल छोड़ गई है।

युवती के आत्महत्या करने की घटना पता चलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। सुसाइड नोट मिला है, उसमें पुलिस के लिए जो शिकायतें लिखी हैं। उनकी जांच कराई जाएगी, यदि पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करूंगा।

राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक, हरदोई

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *