Nirbhik Nazar

कुएं से आ रही थी डरावनी आवाज, ग्रामीण ने झांककर देखा तो थम गई सांस, जानिए कुएं मे आखिर ऐसा क्या था ?

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां धार जिले के मांडू के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ शिकार की तलाश में कुएं में जा गिरा, कुएं से तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुन ग्रामीण जब कुएं के पास पहुंचे, तो उन्होंने कुएं में तेंदुए को देखा, जिसके बाद सभी के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने इस घटनाक्रम की सूचना तुरंत वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जहां देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।

इस घटनाक्रम के बार ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, जानकारी के मुताबिक गांव के एक किसान के खेत के पास बने कुएं में से जोर-जोर से गुर्राने की आवाज आ रही थी, आवाज आने पर जब ग्रामीण और आसपास के लोगों ने पास जाकर देखा तो कुएं में एक तेंदुआ दिखाई दिया। बताया जाता है कि, यह घटना सुबह तीन से चार बजे के आसपास की है। जिस कुएं में तेंदुए गिरा वो लगभग 10 से 12 फीट गहरा है। ग्रामीणों की ओर से वन विभाग को सूचना देने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने की कड़ी मशक्कत

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को कुएं से निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की, जहां तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे। वहीं बीच-बीच में बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। देर शाम तक जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में तेंदुए को बाहर निकालने के तमाम प्रयास किए जा चुके थे।

लगातार गांव में आ रहे तेंदुए

ग्रामीणों की माने तो लगातार तेंदुएं में गांव में घुस रहे हैं, जहां शिकार की तलाश में तेंदुए जंगल से निकलकर ग्रामीण इलाकों में आ जाते हैं। मांडू और आसपास के क्षेत्र में पिछले दिनों तेंदुए के शिकार करने और तेंदुए के द्वारा लोगों पर हमला करने के घटनाक्रम भी सामने आए हैं, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *