Nirbhik Nazar

बारिश न पड़ने होने पर युवकों ने अजीब टोटका आज़माया, बुजुर्ग को गोबर से नहलाया !

गोरखपुर: जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बारिश की प्रार्थना के लिए इलाके के गोविंदपुर में आयोजित अखंड पाठ के बीच युवकों का टोटका सोमवार रात विवाद की जड़ बन गया। बारिश की चाहत में युवकों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग पर जबरदस्ती गोबर-गंदगी का घोल बनाकर डाल दिया।  इस पर हंगामा हो गया। बुजुर्ग ने मंगलवार को थाने में इस मामले में तहरीर दी। मंगलवार को देर शाम गांव पहुंचने नाराज आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, गोविंदपुर गांव में बारिश के लिए तरह-तरह के टोटके किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इंद्र देवता को खुश करने के लिए सोमवार रात रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। किसी ने युवकों को बता दिया कि अगर गोबर व गंदगी का घोल बनाकर किसी बुजुर्ग को नहला दिया जाए तो बारिश हो सकती है।  बस, इतना कहना था कि युवकों ने गोबर का घोल बनाया और बुजुर्ग जगदीश पांडेय पर उड़ेल दिया। वह ऊपर से लेकर नीचे तक गोबर से सराबोर हो गए। जगदीश के मुताबिक, गंदगी उनके आंख, नाक व मुंह में चली गई, जिससे काफी दिक्कत हुई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *