Nirbhik Nazar

ये VIDEO देखकर यही कहेंगे आप, ये शख्स मौत को भी दे गया मात, देखिये VIDEO

न्यूज़ डेस्क: कहते हैं कि ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोय.’ ये कहावत उस वक्त सच साबित हो गई, जब एक बाइक सवार युवक तेज रफ्तार ट्रक के पहियों के नीचे आने से बाल बराबर बच निकला और उसे एक खरोंच तक नहीं आई. दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट के इस वीडियो को देखकर शायद आप भी कहेंगे कि ‘लगता है यमराज छुट्टी पर थे.’ हादसे का पूरा वीडियो पास में खड़ी एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ ही घंटे पहले शेयर हुए इस वीडियो पर लाखों में व्यूज हैं, जबकि एक लाख से ज्यादा नेटिजन्स इसे लाइक कर चुके हैं.

बारिश के मौसम में सड़क पर हमेशा सतर्क होकर वाहन चलाना चाहिए. क्योंकि इन दिनों सड़कें गीली होती हैं, ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के पहियों का फिसलना आम बात है. अब जरा वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए. बारिश के दौरान एक बाइक सवार युवक हाईवे से कहीं जा रहा होता है कि तभी पहिया फिसलने से वह असंतुलित होकर गिर जाता है. आप देख सकते हैं कि हाईवे पर गाड़ियां कितनी तेज रफ्तार में चल रही होती हैं. इसी दौरान एक ट्रक वहां से गुजरता है. गनीमत रही कि युवक फौरन बाइक छोड़कर वहां से निकल लेता हैं. लेकिन वह ट्रक के पहिये के नीचे आने से बाल बराबर बचता है.

वीडियो में देखिए जब छुट्टी पर होते हैं यमराज, तो क्या होता है

कुछ ही सेकंड के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर meemlogy नाम के पेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं और युवक को खुशकिस्मत बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘भाई की किस्मत अच्छी थी कि बच गया.’ वहीं, दूसरे यूजर ने हैरानी से कमेंट करते हुए लिखा है, ‘यमराज भी छुट्टी पर होते हैं क्या?’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘इसे कहते हैं मौत को छूकर टक से वापस आना.’ कुल मिलाकर इस वीडियो को जिसने भी देखा वो सहम गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *