Nirbhik Nazar

यहाँ घोड़े की पीठ पर घूम रहा है कुत्ता, क्या आप जानते हैं कहाँ का है ये VIDEO ? देखें वीडियो…

न्यूज़ डेस्क: इंटरनेट पर अक्सर हल्के-फुल्के गुदगुदाने वाले पोस्ट, फोटो और वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुत्ते के वीडियो अक्सर शेयर होते रहते हैं, जिनमें वे अपनी हरकतों से लोगों को खुश करते रहे हैं। इन दिनों एक कुत्ते और घोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो देखने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घोड़े की पीठ पर कुतता सवार है। इस छोटी सी वीडियो क्लिप में कुत्ते को घोड़े की पीठ पर सवार होते दिखाया गया है। वहीं, घोड़ा दौड़ते हुए पूरे शहर में चक्कर लगा रहा और ट्रैफिक रूल्स फॉलो करते हुए जहां ट्रैफिक लाइट आती है वहां वह रूकता भी है। लोग इस घोड़े की खूब तारीफ कर रहे हैं।

यह वीडियो कहां का है और कब का है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है, मगर ऐसा लगता है कि यह तीन वीडियो क्लिप को मर्ज कर एक बनाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता घोड़े की सवारी कर रहा है, मगर वह बिना लगाम पकड़े खड़ा है। वहीं, घोड़ा शहर का चक्कर लगाते हुए उसे बड़े आराम से श्हर की सैर करा रहा है।

चार लाख बार देखा गया वीडियो, 20 हजार से अधिक यूजर्स ने किया लाइक 

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को करीब चार लाख बार देखा गया है, जबकि 20 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है। वहीं, साढ़े 27 सौ से अधिक यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है और 112 यूजर्स ने इस पर कमेंट पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि यहां क्या हो रहा है। हालांकि, मुझे कुत्ते और घोड़े की जोड़ी पसंद आ रही है। एक अन्य यूजर ने कहा, पता नहीं मुझे क्यों ऐसा लग रहा है कि यह एनिमेटेड सा है। वहीं, एक और यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, मैं घोड़े का रुख देखकर हैरान हूं। वह बहुत धैर्य के साथ कुत्ते को पीठ पर बिठाए हुए सड़क पर दौड़ रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *